प्लास्टिक पॉलिथीन का पुनः उपयोग: पर्यावरण की रक्षा के लिए एक छोटी पहल, बड़े बदलाव का रास्ता
पर्यावरण संरक्षण में आपकी भूमिका: पॉलिथीन का सही उपयोग दोस्तों, आज मैं एक अनुभव साझा करना चाहता हूँ, जो शायद आप सबकी ज़िंदगी से जुड़ा हो। आज मैं सब्जी की दुकान पर गया और आलू और धनिया खरीदा। दुकानदार ने मुझे दो प्लास्टिक पॉलिथीन दी। मैं वो ले आया घर, सब्जी फ्रिज में रख दी और पॉलीथीन कचरे के ढेर में फेंकने की सोची। तो मेरे मन में एक विचार आया। यह पॉलिथीन कूड़े में जाकर प्रदूषण फैलाएगी, और यही काम हमारे आस-पास के हर व्यक्ति कर रहे हैं। तो मन में एक सवाल उठा: क्या ये पॉलिथीन दोबारा इस्तेमाल नहीं हो सकती? हम में से हर कोई, जाने-अनजाने में, हर दिन ऐसा करता है। पॉलिथीन को इस्तेमाल करके फेंक देते हैं। ये पॉलिथीन हमारे आसपास के कचरे का हिस्सा बन जाती है, और प्लास्टिक प्रदूषण का कारण बनती है। हम रोजाना कितना कचरा पैदा करते हैं? कितनी पॉलीथीन फेंक देते हैं? ये सब कहाँ जाता है? कचरे के ढेर में, फिर जमीन में, फिर हमारे पानी में। धीरे-धीरे ये धरती को जहर बना रहा है। हमारी सांसों को जहर बना रहा है। हम कहते हैं - "वसुधैव कुटुम्बकम्"। मतलब ये पूरी धरती हमारा घर है। त...